West Bengal Police Searches for Accused in Deoghar No Trace Found महिला से छेड़खानी, बंगाल पुलिस पहुंची देवघर, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsWest Bengal Police Searches for Accused in Deoghar No Trace Found

महिला से छेड़खानी, बंगाल पुलिस पहुंची देवघर

पश्चिम बंगाल की कुल्टी थाना पुलिस ने देवघर के कास्टर टाउन मोहल्ले में छापेमारी की। पुलिस विश्वनाथ सिंह नामक आरोपी की तलाश कर रही थी, जो महिला के साथ छेड़खानी के मामले में संदिग्ध था। हालांकि, स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 10 May 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
महिला से छेड़खानी, बंगाल पुलिस पहुंची देवघर

देवघर। पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना पुलिस गुरुवार देर शाम देवघर पहुंची। नगर पुलिस के सहयोग से कास्टर टाउन मोहल्ले में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, बंगाल पुलिस महिला को बहला-फुसलाकर छेड़खानी के एक मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि विश्वनाथ सिंह नामक आरोपी कास्टर टाउन में रह रहा है। सूचना के आधार पर कुल्टी पुलिस ने देवघर नगर थाना को जानकारी दी और दोनों की संयुक्त टीम ने मोहल्ले में छापेमारी की। हालांकि, जब पुलिस टीम ने कास्टर टाउन में जांच शुरू की, तो स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं रहता है।

मोहल्लेवासियों ने स्पष्ट किया कि कभी भी विश्वनाथ सिंह नाम के किसी व्यक्ति को नहीं देखा है। पुलिस ने कई घरों में जाकर पूछताछ की और संभावित ठिकानों की जांच की, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। सत्यापन के बाद जब कोई ठोस जानकारी नहीं मिली, तो बंगाल पुलिस की टीम बैरंग लौट गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।