पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धियों भरे हैं 11 साल : डॉ राय
धनबाद में भाजपा द्वारा 'विकसित भारत का अमृत काल' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ रवींद्र राय ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिसमें आर्थिक सुधार, मुफ्त अनाज...

धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा धनबाद महानगर की ओर से विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन, गरीब कल्याण एवं संकल्प से सिद्धि विषय पर सोमवार को जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर इसकी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे हैं 11 साल। इन्हीं उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराना है। डॉ राय ने कहा कि सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण हुए। 2014 से 2024 के बीच भाजपा की सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह महत्वपूर्ण है।
भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाना, गरीबी रेखा से 28 प्रतिशत जनसंख्या को 5 प्रतिशत पर लाना, 81 करोड़ परिवारों को मुफ्त अनाज देकर उनका भरण-पोषण, मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी करना, जीएसटी के साथ एक देश एक घर की योजना को सफलता पूर्वक लागू करना, 75 करोड़ से अधिक बैंक खाते आम गरीबों के खोले गए, डीबीटी के से गरीबों को इन खातों से सीधा भुगतान और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण, इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता के बीच पहुंचाना है। मोदी सरकार की जनहित की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों से करेंगे। मोदी सरकार के क्रियाकलापों से महिला, युवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। आज भारत को वैश्विक मंचों पर विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने किया। कहा कि 11 साल पूर्ण होने पर जून माह में कई कार्यक्रम मसलन मीडिया संवाद, डिजिटल प्रतियोगिता -बदलता भारत मेरा अनुभव पोर्टल पर, जिलास्तर पर प्रदर्शनी, मंडल स्तर पर संकल्प सभा, शक्ति केंद्रों पर चौपाल, साहित्य वितरण, सभी मंडलों में 21 जून को योग प्रशिक्षण एवं योग शिविर, सभी मंडलों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान , 23 जून को भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 24 जून को हर मोर्चे पर विफल झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ प्रत्येक मंडल की ओर से प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, 25 जून को आपातकाल पर सेमिनार, 30 जून को हूल दिवस पर कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यशाला में धनबाद महानगर के सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, विष्णु त्रिपाठी, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, राजकिशोर जैना, महेश पासवान, उचित महतो, प्रियंका देवी, रूपेश सिन्हा, नित्यानंद मंडल, राजेश पासवान, अरुण राय, रवि सिन्हा, योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।