दिगंबर जैन मंदिर झरिया में माता पद्मावती की जयंती मनी, हुआ सामूहिक जाप
झरिया के पोद्दार पाड़ा में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को माता पद्मावती जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह जलाभिषेक के बाद सामूहिक पूजा, मंगलाष्टक और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जयंती पर माता जी...

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया पोद्दार पाड़ा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को माता पद्मावती जी की जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम सुबह 6.45 बजे श्री जी का जलाभिषेक किया गया। 7.00 बजे से 7.45 तक सामूहिक पूजा अर्चना की गई। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। 7.46 से 8.01 तक मंगलाष्टक और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। 8.01 से 9.36 तक णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। 9.45 से 10.20 जयंती पर माता पद्मावती की विधिवत गोद भराई व पूजा अर्चना और फुल मालाओं से श्रृंगार किया गया। मौके पर पाना देवी जैन, विमला जैन, नीलम जैन, ममता जैन , सोनिया जैन, सिंपल जैन, रेखा जैन, निशा जैन महक जैन, विशाखा जैन, दीक्षा जैन, अशोक चौधरी, मंजिता सिंह, सुनील सिंह, रवि केशरी, बेबी देवी, रवि अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल कुमार जैन, हीरा लाल जैन, राजेश जैन, महेश जैन, मनीष जैन, विकाश जैन आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।