Dhanbad Administration Prepares for Peaceful Bakrid Celebrations with Enhanced Security Measures बकरीद को लेकर कल सुबह सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Administration Prepares for Peaceful Bakrid Celebrations with Enhanced Security Measures

बकरीद को लेकर कल सुबह सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

धनबाद में बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त आदेश जारी किया है। जिले को विभिन्न जोनों में बांटा गया है जहां पुलिस और दंडाधिकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 6 June 2025 03:34 PM
share Share
Follow Us on
बकरीद को लेकर कल सुबह सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

धनबाद। बकरीद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी। बकरीद के अवसर पर 7 जून की सुबह 6 बजे से 8 जून की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा।

अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 - 2311217, 2311807, 112, 118 व 100 है। धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को मुख्यालय में उपस्थित रहने का आदेश है। सभी पुलिस कर्मियों का अवकाश 8 जून 2025 तक स्थगित रहेगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।