कांग्रेस की प्रखंड व नगर कमेटियों का पुनर्गठन
धनबाद कांग्रेस ने 11 प्रखंड और 7 नगर कमेटियों का पुनर्गठन किया है। हर कमेटी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और नौ महासचिव शामिल हैं। नई व्यवस्था के तहत कुल 12 लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। पुनर्गठन...

धनबाद कांग्रेस की 11 प्रखंड तथा सात नगर कमेटियों का पुनर्गठन किया गया है। हर कमेटी में अध्यक्ष सहित 12 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष तथा नौ महासचिव बनाए गए हैं। कांग्रेस की ओर से नई व्यवस्था में प्रखंड कमेटियों में अध्यक्ष सहित कुल 12 लोगों को भी पदाधिकारी बनाने का निर्देश दिया गया है। पुनर्गठित होने वाली कमेटियों में गोविंदुपुर, टुंडी, कलियासोल, एग्यारकुंड, बलियापुर, पूर्वी टुंडी, झरिया, निरसा, धनबाद, तोपचांची, बाघमारा प्रखंड शामिल हैं। केंदुआ-करकेंद, चिरकुंडा, सिंदरी, भूली, धनबाद, कतरास तथा झरिया नगर कमेटियों का भी गठन किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।