गोदाम बन जाने से धान-बीज खराब नहीं होंगे : राज सिन्हा
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बरडुभी और समशिखरा में 100-100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का शिलान्यास किया। इन गोदामों का उपयोग लैंपस द्वारा किसानों के लिए बीज और खाद के उचित भंडारण के लिए किया जाएगा।...

धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को धनबाद प्रखंड के बरडुभी और समशिखरा लैंपस लिमिटेड में 100-100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि गोदाम का उपयोग पूर्ण रूप से लैंपस के नियंत्रण में होगा, जिसमें स्थानीय किसानों के लिए प्रत्येक मौसम में वितरित किया जाने वाला बीज तथा खाद का उचित भंडारण किया जा सकेगा। किसानों से धान की खरीद होने के बाद गोदाम के अभाव में उचित रखरखाव की व्यवस्था नहीं हो पाती थी। अब उचित रख रखाव हो सकेगा। इस अवसर परभाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बरडुभी के मुखिया मनोज सिंह, दुबराजडीह के मुखिया रमेश सिंह, समसिखरा पंचायत के मुखिया चक्रधर महतो, उप मुखिया अखिलेश सिंह, पूर्व मुखिया संजय महतो, पूर्व मुखिया छोटू दास, मनोज मालाकार, सदानंद बरनवाल, राजीव महतो, राहुल सिंह, संतोष पासवान, राजेश रजक, शिवनंदन पासवान, प्रदीप पासवान, विजय सिंह, रिंटू सिंह करण सिंह, रमेश सिंह मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।