महिला को घसीटकर जंगल में ले गए और लूटी अस्मत, अब जेल से छूटकर आरोपियों ने निकाला विजय जुलूस
कई लोग होटल के कमरे में पहुंचे और महिला को घसीटकर पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता की तरफ से बयान दिए जाने के बाद गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था।

कर्नाटक के हावेरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि सामूहिक बलात्कार के 7 आरोपियों ने जेल से बाहर आकर विजय जुलूस निकाला, जिसमें महंगी कारें, गाने और नारे शामिल हैं। आरोपी इस दौरान विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आए। हाल ही में हावेरी सत्र न्यायालय ने गैंगरेप के 7 मुख्य आरोपियों को जमानत दी है। आरोपियों ने 2024 में एक 26 वर्षीय महिला के साथ कथित गैंगरेप किया था।
क्या था मामला
8 जनवरी 2024 को अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाली महिला हनागल स्थिल एक होटल में गई थीं। वह लंबे समय से 40 वर्षीय शख्स के साथ रिश्ते में थीं। तब कई लोग होटल के कमरे में पहुंचे और महिला को घसीटकर पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता की तरफ से बयान दिए जाने के बाद गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था।
गिरफ्तारी
इस मामले में कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें 7 मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। इनमें से 12 अपराध में किसी न किसी तरह शामिल रहे थे। करीब 10 महीने पहले 10 आरोपियों को जमानत मिल गई थी। जबकि, बचे 7 लोगों की जमानत याचिका बार-बार खारिज हो रही थी। अब हावेरी सत्र न्यायालय ने इन्हें जमानत दे दी है।
कौन हैं 7 आरोपी
सत्र न्यायालय से जमानत पाने वालों में आफताब चंदनकट्टी, मदर साब मंदक्की, समीउल्ला ललनवार, मोहम्मद सादिक अगसीमनी, शोएब मुल्ला, तौसिफ चोटी और रिजाय सविकेरी का नाम शामिल है। 26 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप केस में सभी को महीनों तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था।
विजय परेड
खबर है कि हावेरी के अक्की अलूर शहर में आरोपियों के जेल से बाहर आने पर विजय जुलूस निकाला गया था। इस दौरान काफिले में कई दोपहिया वाहनों के साथ कारें भी शामिल थीं।