डीवीसी ने शुरू की लोडशेडिंग, जिले में बिजली संकट
धनबाद में डीवीसी ने लोडशेडिंग शुरू कर दी है, जिससे बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। तीन बार एक-एक घंटे की कटौती के चलते लोगों को नौ घंटे तक बिजली की कमी का सामना करना पड़ा। पुटकी सब स्टेशन में...

धनबाद, संवाददाता डीवीसी ने धनबाद में फिर से लोडशेडिंग शुरू कर दी है। इससे धनबाद, झरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। डीवीसी ने सोमवार को एक-एक घंटा कर तीन बार शेडिंग की। डीवीसी ने कुल तीन घंटे तक बिजली कटौती की। विद्युत विभाग ने भी किस्तों में छह घंटे बिजली काटी। इससे लोगों को कुल नौ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। पांच दिन में डीवीसी की खराबी नहीं हुई दूर डीवीसी पुटकी सब स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर की खराबी पांच दिन में भी दूर नहीं हुई। इससे क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है।
ट्रांसफॉर्मर की खराबी दूर नहीं होने से शहर के पुराना बाजार, बैंक मोड़, पुटकी, गोधर, धनसार, मनईटांड़, बरमसिया, दुहाटांड़, वासेपुर, नया बाजार, भूली, रेंगुनी बस्ती, करकेंद, विकास नगर, मटकुरिया, बस्ताकोला, झरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट है। बिजली विभाग भी रोटेशन पर बिजली आपूर्ति करने में परेशान है। बिजली आ रही और फिर थोड़ी देर में कट जा रही जैसे स्थिति सुबह से लेकर देर रात तक बनी रही। इससे लोगों को पानी संकट का सामना भी करना पड़ा। व्यापारियों को भी व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है। जेनरेटर के भरोसे दुकानदारी कर रहे हैं। इससे उनकी की आमदनी पर असर पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी भी परेशान डीवीसी की खराबी दूर नहीं होने से विद्युत विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि डीवीसी ने पांच दिन से एक खराबी दूर नहीं की। इससे क्षेत्र में कम पावर सप्लाई की जा रही। इससे परेशानी बनी हुई थी। अब डीवीसी ने लोड शेडिंग भी शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र में बिजली संकट और गहरा रहा है। एक-एक घंटा करके तीन बार कटौती की गई। कम सप्लाई होने से रोटेशन पर बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।