महायज्ञ व मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनि

महुदा। पाथरगड़िया पंचायत के कंचनपुर बस्ती में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 हनुमत महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिन सोमवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु गेरूआ वस्त्र धारण कर शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर कचर्रा, मंझलाडीह, नया कनारी, नागदा बस्ती होते हुए दामोदर नदी तट पहुंची। वहां आचार्यों एवं पुरोहितों ने पूजा अर्चना के तत्पश्चात कलश में जल भरण करवाया। तत्पश्चात कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर जाने के लिए निकली। कलश यात्रा में भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष कार्तिक महतो, मुखिया कमल महतो, समाजसेवी बिनोद महतो भी शामिल हुए।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं को शर्बत एवं पानी पिलाया गया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंचने के बाद शुद्ध जल से आचार्यों ने पूजा शुरू की। आचार्य दिलीप तिवारी, उपाचार्य प्रवेश पांडेय, रोशन तिवारी, वैदिक अभिजीत पांडेय, प्रिंस दुबे के द्वारा मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना शुरू किया गया। यज्ञ में यजमान के रूप में सलखु रवानी एवं उनकी पत्नी सीमा देवी देवी, सागर रवानी एवं उनकी पत्नी बबिता देवी, रावण रवानी एवं उनकी पत्नी उमा देवी, मनोज कुमार एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी, बिलास रवानी एवं उनकी पत्नी बबीता देवी, सुरेश रवानी एवं उनकी पत्नी गीता देवी, मंगल रवानी एवं उनकी पत्नी कुमारी रानी शामिल हुई। यज्ञ मंडप में सोमवार को कलश स्थापना के साथ मंडप पूजन, द्वार पूजन, दंवी पूजन एवं चण्डी पाठ किया गया। आचार्यो द्वारा यज्ञ स्थल पर मंत्रोचारण से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। कलश यात्रा समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच पंचामृत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बद्री रवानी, रामशरण रवानी, भागीरथ रवानी, विक्की कुमार रवानी, विक्रम रवानी, गौतम रवानी, गिरधारी रवानी, गणेश मास्टर, सुनील रवानी, दुर्गा रवानी, अरूण रवानी, हेप्पी रवानी, युगल रवानी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।