बीते 48 घंटे में राज्य में सर्वाधिक 94 मिमी बारिश धनबाद में
धनबाद में पिछले 48 घंटों में 94 मिलीमीटर बारिश हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसान बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं, और फसलों को नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीते 48 घंटे में राज्य में सर्वाधिक 94 मिलीमीटर धनबाद में बारिश हुई। धनबाद में लगातार बारिश की वजह से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मौसम में यह बदलाव किसानों को भी नुकसान पहुंचा गया। बारिश की वजह से धनबाद का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 20 अप्रैल तक पूरे झारखंड में बारिश की संभावना है। खासकर कोयलांचल और संताल पर इसका सबसे अधिक असर रहेगा। इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार भी 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। धनबाद में बीते एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से सबसे अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। रबी और जेठुआ सब्जियों को नुकसान हुआ। बेमौसम बरसात से किसान त्राहिमाम् कर रहे हैं। किसान आगे होने वाली बारिश की संभावना से सहमे हैं। धनबाद में बारिश के साथ-साथ पड़े ओले ने खेती को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल माह में बहुत अधिक गर्मी नहीं पड़ेगी। मई माह से गर्मी की रफ्तार बढ़ेगी और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।