शादी में खर्च किए दो करोड़, घर आई दुल्हन तो दूल्हा निकला समलैंगिक, पीड़िता बोली - ससुर की नीयत भी खराब
- लड़की का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है। लड़की ने कहा कि मैंने उसके फोन में एक एप देखा। जिसे वह बार-बार इस्तेमाल करता था। वह एप खासतौर पर समलैंगिक डेटिंग के लिए था। जब मैंने इस बारे में पति से सामना किया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी।

शादी के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च हो गये। शादी के बाद जब लड़की विदा होकर ससुराल गई तो दूल्हा गे (समलैंगिक) निकल गया। हैरान कर देने वाला यह मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। यहां सिंघौल की महिला ने पांच अप्रैल को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें गोरखपुर लड़का, उसके पिता, मां व बेटी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि 11 मार्च 24 को शादी हुई। सगाई की रस्म 30 अक्टूबर 2023 को गोरखपुर होटल में हुई।
इस दौरान ससुराल वालों को महंगे उपहार दिये गये। सगाई के दिन मेरे ससुर ने मेरे पिता से कहा कि विवाह समारोह मसूरी में आयोजित होगा। शादी का पूरा खर्च आपको वहन करना होगा। मेरे पिताजी न चाहते हुए भी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए ससुर के प्रस्ताव को मान लिये। विवाह के समय करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने व हीरे के आभूषण दिये गये। मेरे पिता ने 25 लाख रुपये उपहार स्वरूप दिये ।
विवाह के बाद वह ससुराल गई। अपने पति के उदासीन व्यवहार देख हैरान रह गयी। मेरे ससुराल वालों ने मेरे पिता व अन्य रिश्तेदारों के द्वारा दिये गये सामानों को घटिया बताकर उपहास करना शुरू किया। दो दिन बाद ही पति व ससुराल वालों ने मेरे पास रखे 25 लाख रुपये ले लिये। ससुराल वालों ने कहा कि अपने पिता से कहो कि चार चक्का गाड़ी व दिल्ली में एक फ्लैट देंगे। फ्लैट की कीमत दो करोड़ रुपये का। शादी के बाद एहसास हुआ कि लड़का गुस्सैल स्वभाव का है। वह बार-बार कह रहा था कि परिवार के दबाव में शादी की। उनकी इच्छा शादी नहीं करने की थी।
लड़की का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है। लड़की ने कहा कि मैंने उसके फोन में एक एप देखा। जिसे वह बार-बार इस्तेमाल करता था। वह एप खासतौर पर समलैंगिक डेटिंग के लिए था। जब मैंने इस बारे में पति से सामना किया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। जब यह बात अपने ससुराल वालों को बतायी तो कहा गया कि समाज में अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए शादी करवाई। लड़के ने खुद कहा कि मेरे माता-पिता जानते थे मैं समलैंगिक (गे) हूं। उसके बाद भी मेरी शादी इसलिए करवाई कि दहेज में गाड़ी व फ्लैट मिल सके। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके ससुर की नीयत भी खराब होने लगी। थानाध्यक्ष ने प्राथमकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।