Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar to Recruit 250 Women Conductors and 25 Drivers for Pink Buses
250 महिला चालक, कंडक्टर की होगी बहाली
भागलपुर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पिंक बसों के लिए 25 महिला चालकों और 250 महिला कंडक्टरों की भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए 10वीं पास और हैवी मोटर व्हीकल का लाइसेंस आवश्यक है। चयनित महिलाओं को...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 18 April 2025 01:05 PM

भागलपुर : राज्य स्तर पर पिंक बस चलाने के लिए 25 महिला चालकों के साथ 250 महिला कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर बिहार राज्य पद परिवहन निगम द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। साथ ही साथ महिला चालक के पास हैवी मोटर व्हीकल चलाने का लाइसेंस भी मौजूद होना चाहिए। इसके अलावा 3 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा महिला चालक और कंडक्टर को प्रशिक्षण की भी सुविधा आने वाले समय में दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।