Traditional Sendra Festival in Odisha Hundreds Gather to Celebrate पावड़ा पहाड़ पर सेंदरा वीरों का हुआ जुटान, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTraditional Sendra Festival in Odisha Hundreds Gather to Celebrate

पावड़ा पहाड़ पर सेंदरा वीरों का हुआ जुटान

ओडिशा सीमा के पास पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में शुक्रवार को सेंदरा पर्व मनाया गया। सैकड़ों सेंदरा वीर पारंपरिक हथियारों से लैस होकर जुटे। वन विभाग की टीम ने सेंदरा वीरों से वन्य प्राणियों का सेंदरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 18 April 2025 01:06 PM
share Share
Follow Us on
पावड़ा पहाड़ पर सेंदरा वीरों का हुआ जुटान

ओडिशा सीमा से सटे पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबांदा प्रखंड के पावड़ा पहाड़ पर शुक्रवार को परंपरा के मुताबिक सेंदरा पर्व है। वन्य प्राणियों का सेंदरा करने के लिए परंपरागत हथियारों से लैस सैकड़ों सेंदरा वीरों का जुटान हुआ है।‌ ओडिशा से भी अनेक सेंदरा जुटे हैं।‌ वन्य प्राणियों का सेंदरा रोकने के लिए वन विभाग की टीम तैनात हैं। वन विभाग की टीम सेंदरा वीरों को समझा बुझा कर वन्य प्राणियों का सेंदरा नहीं करने की अपील कर रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा विगत दिनों माइकिंग के माध्यम से सेंदरा नहीं करने की अपील की गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।