पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न केस
Basti News - दुबौलिया थानाक्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। प्रज्ञा सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित...

बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र की विवाहिता ने अपने पति समेत सास, ससुर व ननद समेत चार लोगों विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुबौलिया थानाक्षेत्र सुदीपुर गांव निवासी प्रज्ञा सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी हर्रैया थानाक्षेत्र भलुहिया बिहरा गांव निवासी विक्रांत सिंह पुत्र विनोद सिंह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ 10 दिसंबर 2024 को हुई थी। दहेज में काफी दहेज दिया गया था। शादी के बाद सास सुलोचना सिंह, ससुर विनोद सिंह, पति विक्रांत सिंह व ननद आंचल सिंह दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसका सारा जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।