Jharkhand Health Minister Irfan Ansari Inspects Dhanbad Hospital Demands Improvements सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Health Minister Irfan Ansari Inspects Dhanbad Hospital Demands Improvements

सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने धनबाद सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की खराब स्थिति को देखकर सिविल सर्जन और नोडल पदाधिकारी को फटकार लगाई। मंत्री ने मरीजों की देखभाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 14 April 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री

धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को धनबाद सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख नाराजगी जताई। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन और सदर के नोडल पदाधिकारी राजकुमार सिंह को जिम्मेवार ठहराते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई। दोनों को व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने इमरजेंसी से वार्ड तक का दौरा किया। इमरजेंसी में डॉ पीपी पांडेय तैनात थे। वहां रजिस्टर की जांच की। मरीजों की एंट्री रजिस्टर में सही से दर्ज नहीं थी। गायनी वार्ड में निरीक्षण के दौरान वहां कोई डॉक्टर नहीं मिलीं। अधिकारियों के सामने मंत्री ने फोन पर डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने बताया कि वे ऑनकॉल ड्यूटी पर हैं। इस जवाब से मंत्री असंतुष्ट दिखे। सिविल सर्जन को कहा कि मरीजों के इलाज और देखभाल में कोताही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री को अस्पताल परिसर में गंदगी भी नजर आई। टूटे हुए बेड दिखे। बेड पर चादर देख नाराज हुए। कहा कि चादर की जगह गमछी दी जा रही है। मंत्री इतने नाराज थे कि अधिकारी उन्हें यह भी नहीं बता पाए कि अलग-अलग दिन मरीजों को अलग-अलग रंग की बेडशीट मिलती है। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं काफी खराब हैं। अब बदलाव होगा। आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में अस्पताल की व्यवस्था में बेहतर नजर आएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है। जो अधिकारी और कर्मचारी अपने काम को लेकर लापरवाह हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएंगे। जो फाइलें घुमाएंगे, उन्हें यहां से ही घुमा दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि काम न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा।

भवन निर्माण पर नजर रखने की हिदायत

मंत्री ने सिविल सर्जन को सदर के लिए बननेवाले नए भवन पर ध्यान रखने का भी निर्देश दिया है। कहा है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा देने के लिए नए भवन का निर्माण होना है। अधिकारियों की जिम्मेवारी है कि इसपर ध्यान दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।