Mahuda Inter College Students Excel in Jharkhand Board Exams महुदा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMahuda Inter College Students Excel in Jharkhand Board Exams

महुदा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया

महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनि

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 1 June 2025 05:58 AM
share Share
Follow Us on
महुदा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया

महुदा। झारखंड अधिविद परिषद की ओर से आयोजित इंटर की परीक्षा में महुदा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में कुल 273 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 183 बच्चे उत्तीर्ण हुए। कॉलेज में प्रथम स्थान पर राधिका कुमारी 84%, द्वितीय स्थान पर रितिका कुमारी दास 82.6% व तृतीय स्थान पर हर्ष कुमार 80.6% अंक लाकर रहे। वाणिज्य संकाय में 103 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 88 बच्चे उत्तीर्ण हुए। कॉलेज में प्रथम स्थान रिया कुमारी 85.2%, द्वितीय स्थान पर नुशरत परवीन 82.2% तथा तृतीय स्थान पर छोटी कुमारी 78.8% अंक लाकर रही। कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा एवं प्राचार्य सिकंदर रवानी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वहीं झारखण्ड इंटर कॉलेज कुंजी से विज्ञान संकाय में कुल 45 बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें 41 बच्चे उत्तीर्ण हुए। कॉलेज में प्रथम स्थान अमर कुमार महतो 77%, द्वितीय स्थान पर रानी कुमारी 71.2% तथा तृतीय स्थान पर सुरज कुमार साव रहे। वाणिज्य विषय की परीक्षा में 5 बच्चे शामिल हुए। सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कॉलेज सचिव सह मुखिया प्रतिनिधि शिबु महतो ने शिक्षक मुकुन्द महतो, गुड़िया कुमारी, अरूण महतो, सुमन कुमारी, बजरंग महतो सहित पुरे कॉलेज परिवार को बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।