Miraculous Escape Car Jumps 10 Feet into River Passengers Unhurt गौशाला डीवीसी मोड़ के समीप खुदीया नदी में गिरी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे चालक, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMiraculous Escape Car Jumps 10 Feet into River Passengers Unhurt

गौशाला डीवीसी मोड़ के समीप खुदीया नदी में गिरी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे चालक

झरिया में गौशाला डीवीसी मोड़ के पास एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर खुदिया नदी में गिर गई। कार में सवार अशोक सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के समय वह अपने पुत्र को बस में बैठाकर लौट रहे थे। पुलिस ने कार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 30 April 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
गौशाला डीवीसी मोड़ के समीप खुदीया नदी में गिरी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे चालक

चासनाला, प्रतिनिधि। झरिया- सिन्दरी मुख्य मार्ग के गौशाला डीवीसी मोड़ के समीप मंगलवार को पाथरडीह की ओर से आ रही क्रेटा कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में 10 फीट का छलांग लगाते हुए बंद खुदिया नदी में जा गिरी। संयोग अच्छा था कि कार सवार व सिन्दरी निवासी अशोक सिंह बाल बाल बच गए। उन्हें एक खरोच तक नहीं आई। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौशाला ओपी पुलिस पहुंची। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अशोक सिंह सिन्दरी से अपने पुत्र को डिनोबली मोड़ पर टाटा जमशेदपुर जाने वाली बस में बैठाकर सिन्दरी अपने आवास लौट रहे थे। तभी डीवीसी एफसीआई अनाज गोदाम समीप सिन्दरी की ओर आ रही एक बाईक सवार को बचाने के क्रम में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। और खुदिया नदी में जा गिरी। पुलिस काऱ को निकालने में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।