पहलगाम हमले के विरोध में रैली, नारेबाजी
Maharajganj News - जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ महराजगंज में युवाओं ने प्रदर्शन किया। सैलानियों की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका।...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रही है। आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिन्दुरिया चौराहे पर युवा एकजुट हुए। आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और पुतला फूंककर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
दो दर्जन से अधिक की संख्या में युवाओं ने सिन्दुरिया से शिकारपुर मार्ग पर भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए रैली निकाली। सिन्दुरिया मेन चौराहे पर पहलगाम में सैलानियों की बर्बरतापूर्ण हत्या पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा पाकिस्तान का पुतला फूंका। सभी लोगों ने आतंकियों के प्रति आक्रोश जताया। समाजसेवी सुधीर मद्धेशिया ने कहा कि निहत्थे देशवासियों पर किया गया यह हमला कायरतापूर्ण है। देश की अस्मिता से खेलने वालों को जड़ से नेस्तनाबूद करना होगा। देश का हर बच्चा, हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों को कड़ा सबक मिलना चाहिए। रैली में अंकुर गुप्ता, मोनू पाण्डेय, राहुल, वेद, तरुण, उपेन्द्र, सन्नी, अनुराग, सुधीर, सुड्डू, चन्दन, रामकमल, अभिषेक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।