बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक घायल, रेफर
Amroha News - गजरौला में लिंक मार्ग पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शेर सिंह अपने साथी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 30 April 2025 12:43 PM

गजरौला। लिंक मार्ग पर बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बुधवार सुबह शेर सिंह पुत्र महा सिंह साथी उदल सिंह के संग बाइक से अपने गांव सलेमपुर गोसाई जा रहे थे। जैसे ही वह नगर के जलाल नगर के नजदीक पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।