Who is IPS Deven Bharti Fadnavis appoints him Mumbai police commissioner कौन हैं देवेन भारती? फडणवीस ने बनाया मुंबई का पुलिस कमिश्नर, बिहार के दरभंगा से कनेक्शन, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Who is IPS Deven Bharti Fadnavis appoints him Mumbai police commissioner

कौन हैं देवेन भारती? फडणवीस ने बनाया मुंबई का पुलिस कमिश्नर, बिहार के दरभंगा से कनेक्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले देवेन भारती विवेक फनसालकर की जगह लेंगे। फनसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 12:35 PM
share Share
Follow Us on
कौन हैं देवेन भारती? फडणवीस ने बनाया मुंबई का पुलिस कमिश्नर, बिहार के दरभंगा से कनेक्शन

मुंबई पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी देवेन भारती को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले देवेन भारती विवेक फनसालकर की जगह लेंगे। फनसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि देवेन भारती ने 26/11 हमलों की जांच का नेतृत्व भी किया था।

देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी तक मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। पहली बार जब फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे, उस दौरान भारती मुंबई पुलिस में जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे।

उनकी इस पद पर नियुक्ति से पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर पद का दर्जा घटाया, ताकि इसे एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक) रैंक के अधिकारी को सौंपा जा सके। पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से इस पद पर डीजी रैंक के अधिकारी ही नियुक्त किए जा रहे थे।

देवेन भारती वर्तमान में एडीजी रैंक के अधिकारी हैं और अगस्त 2025 में उनका डीजी रैंक में प्रमोशन प्रस्तावित है। वे वर्ष 2028 में रिटायर होंगे।

बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले भारती ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है और मैट्रिक झारखंड से किया है। उन्होंने मुंबई में डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच) और एडिशनल कमिश्नर (क्राइम ब्रांच) के तौर पर काम किया है। वे राज्य के एटीएस चीफ और आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) भी रह चुके हैं।