Mysterious Hanging Body Found in Eastern Tundi Forest Police Investigate Possible Suicide जंगल में फंदे के लटका मिला शव, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMysterious Hanging Body Found in Eastern Tundi Forest Police Investigate Possible Suicide

जंगल में फंदे के लटका मिला शव

पूर्वी टुंडी के घोषालडीह जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह शव पलाश के पेड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 6 June 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
जंगल में फंदे के लटका मिला शव

पूर्वी टुंडी। शुक्रवार की सुबह घोषालडीह स्थित जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पूर्वी टुंडी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पूर्वी टुंडी थाना से महज आधे किमी की दूरी पर घोषालडीह जंगल में पलाश के पेड़ पर पैंतीस वर्षीय व्यक्ति का शव झूल रहा था। व्यक्ति लाल रंग की टी- शर्ट और हाफ पैंट पहना हुआ था और गमछे के सहारे ही लटका हुआ था। सुबह गाय-बैल चरा रहे किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना घोषालडीह के ग्रामीणों को दी जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

आसपास दर्जनों गांवों के लोग घटनास्थल पहुंचे लेकिन किसी ने शव को नहीं पहचाना। पूर्वी टुंडी पुलिस सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए एस एन एम एमसीएच धनबाद भेज दिया। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामला सुसाइड का लगता है। अज्ञात शव होने के कारण यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।