करकेंद नेहरू उद्यान में दवा व्यवसायियों ने लगाए पौधे
धनबाद में दवा व्यवसायियों ने करकेंद नेहरू उद्यान में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और आने वाली पीढ़ियों के...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता दवा व्यवसायियों ने गुरुवार को करकेंद नेहरू उद्यान में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीटा के महासचिव राजीव शर्मा थे। उन्होंने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। दवा व्यापारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और दर्जनों पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा वातावरण देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दवा व्यापार संघ के पदाधिकारी सहित कई लोग शामिल थे। सभी ने पर्यावरण के महत्व और जागरुकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि एक वृक्ष, सौ जीवन के संदेश को अपनाते हुए यह पहल समाज में प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।