Woman s Hunger Strike for Job Justice Supported by Unions in Jharkhand महिला कामगार का क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWoman s Hunger Strike for Job Justice Supported by Unions in Jharkhand

महिला कामगार का क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

अलकडीहा की महिला कामगार सीमा कुमारी अपने बुढ़ी मां के साथ भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उम्र विवाद के चलते केओसीपी प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। विभिन्न यूनियनों का समर्थन मिलने से प्रबंधन की स्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 9 April 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
महिला कामगार का क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

अलकडीहा। उम्र विवाद के मामले को लेकर केओसीपी में कार्यरत महिला कामगार सीमा कुमारी तीसरे दिन बुधवार को भी गोलकडीह कार्यालय के मुख्य द्वार पर अपनी बुढ़ी मां के साथ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी हुई है। धीरे-धीरे परियोजना के क ई युनियन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन,भाकपा माले और जनता मजदूर संघ भी उतर गया है। झाकोमयु के प्रभाष प्रसाद सिंह,भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान और जमसं के दिनेश सिंह ने कहा है कि जब तक महिला को न्याय नहीं मिल जाता हमारी युनियन उनके साथ खड़े हैंऔर जरुरत पड़ा तो उग्र आंदोलन करेंगे। बताते हैं कि सीमा कुमारी बस्ता कोला क्षेत्र के केओसीपी में कार्यरत है। पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर 30 जून 2023 को नौकरी मिली थी। 17 महीने काम करने के बाद उम्र विवाद का हवाला देकर केओ सीपी प्रबंधन 3 फरवरी 2025 को काम से बैठा दिया गया।कहा गया कि एसेसमेंट मेडिकल बोर्ड के अनुसार उम्र 37 साल चार महीना बताया गया है। जबकि सर्विस बुक में 33 साल 6 महीने हैं। सीमा का प्रोविजनल जॉइनिंग सर्विस बुक के अनुसार हुआ था। लेकिन प्रबंधन असेसमेंट मेडिकल बोर्ड का हवाला देकर उम्र विवाद का मामला खड़ा कर दिया और सीमा को काम से बैठा दिया गया।

इधर बीसीकेयू तो सीमा के समर्थन में था ही अब झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन,जनता मजदूर संघ और भाकपा माले के समर्थन करने से प्रबंधन के लिए समस्या खड़ी हो गई है। कहा गया कि सीमा 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगी।

मौके पर बिंदा पासवान, दिनेश सिंह, प्रभाष प्रसाद सिंह,तुलसी रवानी, हीरालाल गोराई,देवरंजन दास,निर्मल बाउरी, राजेंद्र पासवान, निताई माजी,निरंजन बाउरी,रंजीत सिंह,भगवान नोनिया, सृष्टि गोप,रोहन गोप, अलाउद्दीन अंसारी, आदि शामिल थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।