हैरतगंअगेज खेल से बालिकाओं ने भरा रोमांच
Maharajganj News - जवाहर नवोदय विद्यालय में संभागीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आठ संकुलों से करीब 200...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहर नवोदय विद्यालय में संभागीय बालिका एथलेटिक्स का आगाज हो गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हैरतंअंगेज खेल से रोमांचित कर दिया।
प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ के संभा कुल आठ संकुलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के खिलाड़ी शामिल हैं। आठ संकुलों में वाराणसी ए, वाराणसी बी, लखनऊ ए, लखनऊ बी, आगरा ए, आगरा बी, हरिद्वार ए व हरिद्वार बी की करीब 200 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। डीआईओएस प्रदीप शर्मा, प्राचार्य आर के राय,पीके शर्मा, एस चौरसिया, अमिताभ समेत अन्य शिक्षकों ने छात्राओं के खेल देख उनका उत्साह बढ़ाया।
इन मेधावियों ने मुकाम किया हासिल
प्रतियोगिता में अंडर 17 में शूट पुट में आगरा एक की तन्नु यादव को पहला, हरिद्वार ए की खुशबू को दूसरा, लखनऊ ए की दिव्या को तीसरा स्थान मिला। अंडर 14 में डिस्कस थ्रो में वाराणसी ए की श्रेय को पहला, वाराणसी बी की अन्नू को दूसरा, आगरा ए की गौरी को दूसरा स्थान मिला। अंडर 14 शूट पुट में वाराणसी ए की खुशी को पहला, लखनऊ ए की मुस्कान को दूसरा, लखनऊ बी की हेमा को तीसरा स्थान मिला। अंडर 14 में लांग जंप में वाराणसी ए की प्रिया को पहला, आगरा बी की नेहा को दूसरा, लखनऊ बी की आरोही को तीसरा स्थान, अंडर 14 100 मीटर दौड़ में वाराणसी ए की प्रिया को पहला,आगरा ए की रूचि को दूसरा, आगरा बी की नेहा को तीसरा, अंडर 17 के 3000 मीटर दौड़ में आगरा ए की श्रद्धा को पहला, लखनऊ बी की आयुषी को दूसरा, लखनऊ ए की प्रतीक्षा को तीसरा स्थान मिला। इसके साथ ही हैमर थ्रो समेत अनेक खेलों में उम्दा प्रदर्शन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।