सास से झगड़े के बाद भाजपा नेता की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया, पति के पक्ष लेने पर हुई नाराज
- राजधानी लखनऊ में सास से झगड़े के बाद भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया। पति के पक्ष लेने पर नाराज हुई। पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीकेटी नई बस्ती में प्रॉपर्टी डीलर एवं भाजपा नेता की पत्नी ने सास से झगड़े के बाद खुद को गोली मार ली। खाने के लिए चावल बनाने की बात पर विवाद हुआ था। जिसमें पति ने मां का पक्ष लिया। इसके बाद ही पत्नी कमरे में गई। जहां पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज आने पर परिवार वाले कमरे में पहुंचे। महिला को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरोंने ने महिला को मृत घोषित किया।
घर आकर खाना खा लो...पत्नी ने भेजा था मैसेज
नवी कोट नन्दना नई बस्ती निवासी अतुल कुमार सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। भाजपा से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक मंगलवार को अतुल काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे पत्नी गुजन उर्फ गुंजा सिंह (28) ने पति को मैसेज भेज कर खाने के लिए घर बुलाया था। व्हाटसएप पर मैसेज आने के कुछ देर बाद ही अतुल घर पहुंच गए। जिसके बाद गुंजा ने खाना परोसा। इस दौरान ही दम्पति के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर गुंजा तैश में आकर कमरे में चली गई। अतुल ने पुलिस को बताया कि गुंजा के कमरे जाने के चंद मिनट बाद ही फायरिंग की आवाज आई। वह कमरे में पहुंचे तो गुंजा फर्श पर पड़ी थी। परिवार वालों की मदद से अुतल पत्नी को इलाज के लिए लेकर राम सागर मिश्र अस्पताल गए। जहां से घायल को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा गया। अतुल के मुताबिक ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने गुंजा की मौत की पुष्टि कर दी।
मां को शुगर है तो चावल क्यों बनाए
दोपहर में खाने के बाद अतुल की मां शोभा सिंह भी मौजूद थी। बहू गुंजा ने खाने में चावल बनाए थे। शुगर की मर्जी शोभा ने बहू से चावल बनाने पर एतराज जताया था। जिसे लेकर पहले सास-बहू के बीच कहासुनी हुई। विवाद के दौरान अतुल ने कहा कि मां को शुगर है। फिर तुम्हें चावल नहीं बनाने चाहिए थे। पति को सास का पक्ष से बोलते देख गुंजा नाराज होकर कमरे में गई थी।
पेट से सटा कर मारी गोली, बिस्तर पर पड़ी थी पिस्टल
एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे के मुताबिक गुंजा ने पेट में सटा कर पति की .32 बोर पिस्टल से गोली मारी थी। पुलिस ने पिस्टल को बरामद किया है। जो बिस्तर पर पड़ी हुई थी। घटना के वक्त घर में पति अतुल, सास शोभा सिंह, चाचा अमरेंद्र सिंह और देवरानी भी मौजूद थी।

|#+|
नौ साल पहले हुई थी शादी, दो माह पहले मकान में हुए शिफ्ट
अतुल और गुंजा की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। सात साल की बेटी लवी सिंह है। पहले परिवार मुस्लिम नगर में रहता था। गुंजा को यह मोहल्ला पसंद नहीं था। इसलिए अतुल ने नई बस्ती में प्लॉट खरीद कर मकान का निर्माण कराया था। करीब दो महीने पहले ही गृह प्रवेश हुआ था।
महिला के परिवार ने जांच की उठाई मांग
गुंजा के गोली मारने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। अस्पताल में मौत होने के बाद बीकेटी पुलिस को घटना का पता चला। गुंजा के मायके वालों को सूचना दी गई। जिन्होंने जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर बीकेटी ने बताया कि अतुल की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। इसके साथ ही घटना के वक्त मौजूद सदस्यों का बयान भी पुलिस लेगी।