अनगड़ा में हाथी के हमले से दो युवक घायल
राजाडेरा गांव में बुधवार रात एक हाथी ने दो व्यक्तियों पर हमला किया। पुनीलाल सिंह का जबड़ा टूट गया और मनोहर सिंह का पैर। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुनीलाल को बेहतर इलाज के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 24 April 2025 10:14 PM

अनगड़ा, प्रतिनिधि। राजाडेरा गांव में बुधवार की रात आठ बजे एक हाथी ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में पुनीलाल सिंह घटवार और मनोहर सिंह घटवार घायल हो गए। पुनीलाल सिंह को हाथी ने सूंड में लपेटकर पटक दिया। इससे पुनीलाल का जबड़ा टूट गया उसके पंजरा में चोट लगी है। हाथी ने मनोहर सिंह को दौड़ाया और भागने के क्रम में मनोहर का पैर टूट गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पुनीलाल को रिम्स रेफर किया गया। दोनों अपने घर जा रहे थे अंधेरा होने के कारण हाथी ने हमला कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।