51 Kundiya Gayatri Mahayagya Held in Saraiyahat with Hundreds of Devotees Participating गायत्री महायज्ञ की हुई शुरूआत, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka News51 Kundiya Gayatri Mahayagya Held in Saraiyahat with Hundreds of Devotees Participating

गायत्री महायज्ञ की हुई शुरूआत, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति

सरैयाहाट के मंडलडीह गांव में 24 से 27 मार्च तक 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र की आहुति दी। विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ की...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाTue, 25 March 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
गायत्री महायज्ञ की हुई शुरूआत, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -मंडलडीह गांव स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में 24 से 27 मार्च तक होने वाले 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र की आहुति दी। सर्वप्रथम शांति कुंज से आये विद्वानों में के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की शुरुआत की। उसके बाद गायत्री मंत्र के साथ अग्नि में आहुति दी गई । गायत्री के वैदिक मंत्रोच्चार से यहां का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ स्थल के बगल में ही श्रद्धालुओ के लिए भंडारा का आयोजन किया गया है।‌ इस यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति मंडलडीह के सदस्य व आसपास गांव के लोग काफी सहयोग कर रहे है। 26 मार्च को ध्यान साधना एवं योग, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संध्या में युग संगीत, प्रवचन, विराट दीप महायज्ञ, नशा निवारण संकल्प और 27 मार्च को ध्यान साधना एवं योग, गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, पुर्णाहुति होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।