BJP Holds Tiranga Yatra to Honor Indian Soldiers and Celebrate National Pride भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsBJP Holds Tiranga Yatra to Honor Indian Soldiers and Celebrate National Pride

भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

जरमुंडी, प्रतिनिधि।भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाMon, 26 May 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

जरमुंडी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये। यह यात्रा सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए आयोजित की गई थी। पहलगाम हमले में निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों का खात्मा करके भारतीय सेना ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया हैं। जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि भारत विरोधी ताकतों का मुकाबला करने के लिए हमें अपने संस्कारों की रक्षा करनी होगी और देश में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए एकजुट होना होगा।

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बबीता देवी, रामाकांत शर्मा, अरूण राय, गोपाल दास, टिंकु झा, जयनाथ लायक, परीक्षित ततवा, गंगाधर ततवा, प्रवीण सिंह, नरेश पंडा, पप्पू सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।