Chickenpox Outbreak in Masliya Tribal Area Medical Team Responds मसलिया के आदिवासी टोला में फैला चिकन पॉक्स, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsChickenpox Outbreak in Masliya Tribal Area Medical Team Responds

मसलिया के आदिवासी टोला में फैला चिकन पॉक्स

मसलिया के आदिवासी टोला में चिकन पॉक्स फैलने से बच्चों में दहशत है। डॉ सुनील कुमार सिंह ने मेडिकल टीम के साथ पहुंचकर पीड़ित बच्चों की जांच की और दवा दी। छह बच्चे चिकन पॉक्स से प्रभावित पाए गए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 23 April 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
मसलिया के आदिवासी टोला में फैला चिकन पॉक्स

मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया के आदिवासी टोला में छोटे छोटे बच्चों में चिकन पॉक्स फैलने से लोगों की बीच दहशत फैल गया है। इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह को मिलते ही डॉ सिंह ने मेडिकल टीम के साथ आदिवासी टोला मसलिया पहुंच कर चिकन पॉक्स से पीड़ित सभी बच्चों की जांच कर दवा देने के साथ साथ रक्त की नमूना ली गई। मौके पर लक्ष्मी सोरेन उम्र 7 वर्ष, पिता पानधारी सोरेन,लखीराम हेंब्रम उम्र 6 वर्ष, पिता रमेश हेंब्रम, रश्मि सोरेन उम्र 6 वर्ष पिता सोमलाल सोरेन,पिंकी किस्कू उम्र 8 वर्ष ,पिता सुशील किस्कू , सूरज मुर्मू, उम्र 7 वर्ष, पिता लखन मुर्मू, सरस्वती मुर्मू उम्र 13 वर्ष लखन मुर्मू चिकन पॉक्स से पीड़ित पाया गया।साथ ही आवश्यक हिदायत देते हुए कहा कि चिकन पॉक्स से पीड़ित सभी बच्चे को दूसरे बच्चों से अलग रखना है। पीड़ित बच्चों के कपड़ों को भी सही ढंग से धोकर कर ही पहनना है। जब तक चिकन पॉक्स पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता है, तब तक विद्यालय भेजने के लिए मनाही की गई।यह चिकन पॉक्स पिछले तीन दिन में छह बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। मेडिकल टीम में प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित, डॉ विकास कुमार, प्रखर मेहता, एएनएम किरण कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।