बोरा गोदाम में लगी भीषण आग
हंसडीहा के हथगड़ गांव में रविवार को एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की सम्पत्ति जल गई। व्यवसायी कन्हैया कुमार ने देर रात गोदाम बंद किया था और सुबह ग्रामीणों ने आग की सूचना दी। पुलिस और अग्निशामक...
हंसडीहा। हंसडीहा स्थित हथगड़ गांव में रविवार अहले सुबह बोरियों के गोदाम में आग लगने से लाखों की सम्पति जलकर नष्ट हो गई है। गोदाम में रखे बोरी के अलावे अन्य कई महत्वपूर्ण सामाने जल गयी है। जानकारी के अनुसार व्यवसायी कन्हैया कुमार हथगड़ गांव में किराए के मकान में बोरी का गोदाम बना रखा था। देर रात गोदाम बंद कर वे अपने घर चले गए। सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों द्वारा उसे सूचना दी गई कि आपके गोदाम में भीषण आग लग गई है, जिसके बाद वे गोदाम पहुंचे। इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी हंसडीहा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग आग बुझाने में लग गई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और अगल बगल स्थित मकान को भी जलने से बच लिया गया। वहीं आग पर काबू पा लेने के बाद अग्निशमन वाहन भी घटना स्थल पर पहुंच बची आग की लपटे को बुझाया। उक्त घटना में करीब हजारों रुपये की बोरी व समान जलकर राख हो गया। घटना को लेकर पीड़ित व्यवसायी कन्हैया के परिवार वाले बार बार जले गोदाम को देखकर रो पड़ रहे थे। वहीं आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।