मॉडल कॉलेज दुमका में हुआ पौधरोपण
दुमका के नवनिर्मित मॉडल कॉलेज विजयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। प्राचार्या डॉ. मेरी मार्ग्रेट टुडू ने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास पर...

दुमका। नवनिर्मित मॉडल कॉलेज दुमका विजयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मेरी मार्ग्रेट टुडू ने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सन् 1972 में स्टॉकहोम में हुए पर्यावरण सम्मेलन के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद 1973 से प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक रमण मोहित मरांडी ने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस का थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन है यानी प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।