जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप बाइक दुर्घटना में एक घायल, रेफर
जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप बाइक दुर्घटना में एक घायल, रेफरजवाहर नवोदय विद्यालय के समीप बाइक दुर्घटना में एक घायल, रेफरजवाहर नवोदय विद्यालय के समीप ब

हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा दुमका स्टेट हाइवे पर हंसडीहा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप शुक्रवार की शाम बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव निवासी टिपन महतो के रूप में की गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार टिपन महतो हंसडीहा हाट से सब्जी बेचकर बाइक से अपने घर खसिया जा रहे थे। इसी बीच जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में टिपन महतो गम्भीर रूप से घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी हंसडीहा पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच घायल व्यक्ति को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया, जहां टिपन महतो की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए देवघर रेफर कर दिया। इधर, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। साथ ही घायल को परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।