सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया
दुमका में वीर सिदो-कान्हू की जयंती पर सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने विद्यार्थियों को सिदो और कान्हू मुर्मू के योगदान के बारे में...

दुमका, प्रतिनिधि। शुक्रवार को वीर सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा वीर सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वीर सिदो और कान्हू मुर्मू, जिन्होंने 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले महान योद्धाओं में से गिने जाते हैं। अंग्रेजी शासन और ज़मींदारी व्यवस्था के अत्याचारों के विरुद्ध उनके नेतृत्व में हुआ यह विद्रोह भारतीय इतिहास में साहस और बलिदान का प्रतीक है। साथ ही सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी ने उनके संघर्ष और बलिदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्ष अमित झा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक विज्ञान के विभाग अध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत के दिशा निर्देशन एवं फाइन आर्ट के विभाग अध्यक्ष सुनील कुमार के देखरेख में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद, आईटी विभाग अध्यक्ष शब्बीर हुसैन, विज्ञान विभाग अध्यक्षा अंजलि चक्रवर्ती, वाणिज्य विभाग अध्यक्ष गौतम कुमार, शिक्षक प्रभात कांति शर्मा, अयान बोस, अमित कुमार झा, शत्रुघ्न प्रसाद साह एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
फोटो संख्या 32 सिदो कान्हु की जयंती पर श्रद्धांजलि देते स्कूल के शिक्षक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।