himachal news 25 from same family stung by wasps 5 critical हिमाचल में शादी की रस्मों के दौरान ततैयों का हमला, दूल्हा समेत 25 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़himachal news 25 from same family stung by wasps 5 critical

हिमाचल में शादी की रस्मों के दौरान ततैयों का हमला, दूल्हा समेत 25 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश में एक असामान्य घटना घटी। एक गांव में शादी समारोह के दौरान ततैयों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस घटना में दूल्हा समेत 25 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, हमीरपुरMon, 14 April 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल में शादी की रस्मों के दौरान ततैयों का हमला, दूल्हा समेत 25 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश में एक असामान्य घटना घटी। एक गांव में शादी समारोह के दौरान ततैयों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस घटना में दूल्हा समेत 25 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रक्कड़ गांव में सोमवार सुबह शादी समारोह में शामिल एक परिवार पर ततैयों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस घटना में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उस समय घटी जब दूल्हा नवीन सिंह और उसके परिवार के सदस्य शादी की रस्मों के तहत गुगा मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा करने के बाद मंदिर परिसर के पास अचानक ततैयों ने उन पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से वहां हड़कंप मच गया। सभी लोग बचने की कोशिश करने लगे। दूल्हे के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि घायलों को नादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पांच की हालत गंभीर है, जबकि दूल्हे समेत कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हमले के बाद परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया है। फिलहाल शादी की रस्में कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं।

इससे पहले शनिवार शाम को बिलापुर जिले के कर यालग (जोल) गांव में घास काट रही दो महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। ततैया मांसाहारी होते हैं, जो कीड़े, मकड़ियां और अन्य जीव खाते हैं। उन्हें अक्सर उनके आक्रामक स्वभाव और डंक के कारण कीट माना जाता है। जबकि मधुमक्खियां मुख्य रूप से शाकाहारी होती हैं, जो फूलों का पराग खाती हैं और परागण के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।