94.8% अंक के साथ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सक्षम रहा स्कूल टॉपर
फोटो: सक्षम मिश्रा, अभिनव सर्राफ, अनुष्का कुमारी, फलक तहजीब, मनीषा ओजल, मानषी केशरी, मो फैज, प्रत्युष कुमार चौबे, साक्षी कुमारी, श्रेयांश कुमार सिंह,

गढ़वा, प्रतिनिधि। फरठिया स्थित बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 10वीं की परीक्षा में विद्यालय के कुल 111 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का छात्र सक्षम मिश्रा ने सर्वाधिक 94.8% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सक्षम ने अंग्रेजी में 94 अंक, हिन्दी में 94, गणित में 93, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 96 और आईटी में 89 अंक हासिल किए। वहीं 91.8 % अंक लाकर दूसरे स्थान पर विद्यालय की छात्रा फलक तहजीब रही। फलक तहजीब ने अंग्रेजी में 89, संस्कृत में 86, गणित में 98, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 94 और आईटी में 88 अंक हासिल किए।
विद्यालय के छात्र श्रेयांश सिंह व अभिनव सर्राफ ने संयुक्त रूप से बराबर-बराबर 91.6 % अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश सिंह ने अंग्रेजी में 96, हिन्दी में 94 अंक, गणित में 85 अंक, विज्ञान में 94, सामाजिक विज्ञान में 89 और आईटी में 88 अंक हासिल किए। उसी तरह अभिनव सर्राफ ने अंग्रेजी में 91 अंक, संस्कृत में 88, गणित में 96, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 93 और आईटी में 89 अंक हासिल किए। स्कूल के टॉप 10 में जगह बनाने वाले छात्रों ने सक्षम मिश्रा ने 94.8%, फलक तहजीब 91.8, श्रेयांश कुमार सिंह ने 91.6, अभिनव सर्राफ ने 91.6, प्रत्युष कुमार चौबे ने 90.8, साक्षी कुमारी ने 90.8, सोनल कुमार पाल ने 90.6, मानसी केशरी ने 90.4, अनुष्का कुमारी ने 90.4, मोनिशा ओजल ने 88.2, मोहम्मद फैज ने 87.8, स्वास्तिका शालिनी ने 86.8 और उत्कर्ष दुबे 86.4% अंक हासिल किए। स्कूल के नौ बच्चे 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। 80 % से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 19 रही। वहीं 47 बच्चे 75% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। 78 बच्चे ऐसे रहे जिन्होंने 60% से ज्यादा अंक हासिल किए। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के सक्षम मिश्रा को विशेष बधाई है जिन्होंने सर्वाधिक अंक के साथ सफलता हासिल की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।