BJP MLA Demands Inclusion of Hindi English Bhojpuri and Magahi in Jharkhand Teacher Eligibility Exam झामुमो नेताओं का करेंगे हुक्का-पानी बंद, पलामू प्रमंडल में घूसने नहीं देंगे: सत्येंद्रनाथ, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBJP MLA Demands Inclusion of Hindi English Bhojpuri and Magahi in Jharkhand Teacher Eligibility Exam

झामुमो नेताओं का करेंगे हुक्का-पानी बंद, पलामू प्रमंडल में घूसने नहीं देंगे: सत्येंद्रनाथ

भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी और मगही को शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन भाषाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 10 June 2025 05:40 AM
share Share
Follow Us on
झामुमो नेताओं का करेंगे हुक्का-पानी बंद, पलामू प्रमंडल में घूसने नहीं देंगे: सत्येंद्रनाथ

गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की जनजाजीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी और मगही को जोड़ने की मांग को लेकर आंदोलन की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू और लातेहार में क्षेत्रीय भाषा के रूप में लोग हिंदी, भोजपुरी, मगही और अंग्रेजी का प्रयोग करते हैं। राज्य सरकार ने एक साजिश के तहत उक्त भाषाओं को हटा दिया है। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब उक्त सभी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने की मांग की है। विधायक सोमवार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे थे।

उस दौरान वहां पर मौजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए डिजिटल प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि सरकार सूची में हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी और मगही को नहीं जोड़ती है तो झामुमो नेताओं का हुक्का-पानी बंद करा दिया जाएगा। उन्हें पलामू प्रमंडल में घूसने नहीं दिया जाएगा। प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने विधायक से सभी पंचायत में स्थित पंचायत भवन में मौजूद डिजिटल प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से मनरेगा, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, पीडीएस का कार्य कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि पलामू प्रमंडल की क्षेत्रीय भाषाओं को सूची में जोड़ने के लिए जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी हाल में पलामू प्रमंडल के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी और मगही को जोड़ने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। गढ़वा, पलामू और लातेहार में झामुमो नेताओं का हुक्का-पानी बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के बोलचाल की भाषा को अगर क्षेत्रीय भाषा की सूची में नहीं जोड़ी गई, तो बाध्य होकर झामुमो नेताओं को पलामू प्रमंडल में घूसने नही दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।