Buddha Purnima Celebrations with Havan Yajna at Gayatri Shaktipeeth Emphasizing Soldiers Strength गायत्री परिवार की ओर से किया गया हवन पूजन, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBuddha Purnima Celebrations with Havan Yajna at Gayatri Shaktipeeth Emphasizing Soldiers Strength

गायत्री परिवार की ओर से किया गया हवन पूजन

मझिआंव के चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना और हवन यज्ञ किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा घर-घर गायत्री यज्ञ की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में सैनिकों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 13 May 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
गायत्री परिवार की ओर से किया गया हवन पूजन

मझिआंव। प्रखंड अंतर्गत चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना व हवन यज्ञ किया गया। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित घर -घर गायत्री यज्ञ की शुरुआत की गई। गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सीमा पर डटे हुए हमारे सैनिकों के शक्ति संवर्द्धन के लिए हवन यज्ञ किया जा रहा है। केंद्रीय टोली सदस्य सह गढ़वा जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को गायत्री महामंत्र जाप का महत्व व शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित व गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा युग परिवर्तन के संबंध में बताये गये मार्ग के बारे में विस्तार से बताया गया।

मौके पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, युवा मंडल के जिला संयोजक बिरेन्द्र सोंनी,महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, धर्मशिला देवी, संतोषी देवी, धना देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।