Maharashtra SSC result online MSBSHSE SSC 10th result 2025 mahresult.nic.in, live updates: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज 13 मई को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) का नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट एक बजे चेक किए जा सकेंगे। एक बजे नतीजे घोषित होने के बाद, महाराष्ट्र कक्षा 10 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mahahsscboard.in और results.digilocker.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। MSBSHSE कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अपने महाराष्ट्र कक्षा 10 वीं के एडमिट कार्ड पर अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइटों से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, MSBSHSE बोर्ड ने 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच कक्षा 10 SSC बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। पिछले साल, MSBSHSE बोर्ड ने 27 मई, 2024 को कक्षा 10 SSC परिणाम घोषित किए थे। पिछले साल MSBSHSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 1 से 26 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।
13 May 2025, 10:42:20 AM IST
Maharashtra SSC Result 2025 Live: पिछले पांच सालों का पास प्रतिशत
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र एसएससी एग्जाम 2025 के नतीजों को आज इंतजार है। यहां हम बताएंगे कि पिछले पांच सालों में क्या पास प्रतिशत रहा है
2024 - 95.81
2023 - 93.83
2022 - 96.94
2021 - 99.95
2020 - 95.30
13 May 2025, 10:06:51 AM IST
Maharashtra SSC Result 2025 Live: 2024 में कितने स्टूडेंट्स हुए थे पास
Maharashtra SSC Result 2025 Live: 2024 में एसएससी का कुल पास प्रतिशत 95.81 फीसदी रहा था, जबकि महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट (MSBSHSE HSC Result) पास परसेंटेज 93.37 फीसदी रहा था। पिछले साल इस एग्जाम के लिए टोटल 15,60,154 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
13 May 2025, 09:58:22 AM IST
Maharashtra SSC Result 2025 Live: पास होने के लिए कितने अंक
Maharashtra SSC Result 2025 Live: MSBSHSE 10वीं क्लास की परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 अंक प्राप्त करने की जरूरत होती है। जो छात्र न्यूनतम अंक नहीं पा पाते हैं, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा आयोजित कपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
13 May 2025, 09:48:52 AM IST
Maharashtra Board SSC Result 2025 Live: 16 लाख स्टूडेंट्स को नतीजों को इंतजार
Maharashtra Board SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच एसएससी 10वीं की परीक्षा आयोजित की गईथी। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2025 में करीब 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
13 May 2025, 08:46:36 AM IST
Maharashtra Board SSC Result 2025 Live: कैसे करा सकेंगे रिवेल्यूशन
Maharashtra Board SSC Result 2025 Live: फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए अगर आपको रिवेल्यूशन कराना है, तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसके लिए पहले आंसर शीट की एक फोटोकॉपी लेना अनिवार्य है। फोटोकॉपी लेने के बाद, स्टूडेंट्स को इसके लिए फीस देनी होगी। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित मंडल बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।