Free Heart Disease Camp Organized by Giants Group and Narayana Hospital in Garhwa हृदय रोग जांच शिविर में 24 मरीजों की हुई जांच, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFree Heart Disease Camp Organized by Giants Group and Narayana Hospital in Garhwa

हृदय रोग जांच शिविर में 24 मरीजों की हुई जांच

गढ़वा में जायंट्स ग्रुप और नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने निःशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 24 मरीजों की जांच की गई और उन्हें हृदय रोग से संबंधित सलाह दी गई। डॉक्टर विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 16 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
हृदय रोग जांच शिविर में 24 मरीजों की हुई जांच

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप गढ़वा और नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गुड़गांव के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास केशरी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन ग्रुप उपाध्याक्ष अवधेश कुशवाह की अध्यक्षता में किया गया। शिविर मे 24 मरीजों की निःशुल्क जांच की गयी। रोगियों को हृदय रोग से संबंधित जांचों की सलाह दी गयी। वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास ने बताया कि क्षेत्र के रोगियों में जागरूकता का अभाव है। कई रोगी रोग की जानकारी होने के बाद भी वर्षों तक उसका समुचित उपचार नहीं करवाते हैं। घरेलू नुस्ख़ों को अपनाते हुए समय व्यर्थ व्यतीत करते हैं। यह अत्यधिक घातक सिद्ध हो सकता है।

हृदय के विकारों का दुष्परिणाम शरीर के अन्य सभी अंगों पर पड़ता है। विलंब के कारण उपचार और भी ज्यादा जटिल हो जाता है। डॉ विकास के साथ-साथ जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यों ने भी रोगियों से अपने रोग और उसके सही उपचार के बारे में जागरूक व तत्पर रहने की अपील की। मौके पर फेडरेशन के पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष मदन केशरी, फेडरेशन 8 के पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, मनोज केशरी सन रेडियो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।