Honoring Healthcare Workers at Ranka Community Health Center कार्य से ही कर्मियों की होती है पहचान: सिविल सर्जन, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsHonoring Healthcare Workers at Ranka Community Health Center

कार्य से ही कर्मियों की होती है पहचान: सिविल सर्जन

फोटो संख्या पांच: उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में सम्मान समारोह का

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 30 March 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
कार्य से ही कर्मियों की होती है पहचान: सिविल सर्जन

गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने सम्मानित किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी, जिला डाटा मैनेजर सुजीत मुंडा, पुरूशेश्वर मिश्रा, डॉ महजबी यमानी, डॉ गोरखनाथ पांडेय, डॉ प्रीति सिंह तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अशोक ने कहा कि कार्य ही कर्मियों की पहचान होती है। जो स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य को सही तरीके से करते है उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। सभी कर्मी समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्र के सहिया को आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें। परेशानी होने पर बीडीओ या सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क कर सकते है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अच्छे कार्य करने वाले स्वाथ्य कर्मी का उत्साहवर्धन होता है। उनमें कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। सम्मान उनके कार्य को बढ़ा देती है। सभी के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका को राज्य में महिला बंध्याकरण के क्षेत्र में सम्मान मिला है। यह तभी संभव है जब सब मिलकर टीम के रूप में कार्य करते है। हमें उम्मीद है कि आगे भी अन्य स्वास्थ्य के सभी क्षेत्र में रंका आगे रहेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका जिला में मात्र एक ही अस्पताल है जिसने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उसके लिए जिला में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को डीडीएम सुजीत मुंडा व पुरूशेश्वर मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीटीटी आशीष गुप्ता ने किया। सम्मान समारोह में महिला बंध्याकरण के लिए चिकित्सक डॉ महजबी को सम्मानित किया गया। वहीं चिकित्सीय कार्य के लिए डॉ गोरख नाथ पांडेय, चलंत ग्राम चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ कृष्णा कुमार को सम्मानित किया गया। उसके अलावा दंत चिकित्सक डॉ अविनाश कुमार, प्रखंड सहिया सुविधाकर्ता आशीष गुप्ता, अनुप कुमार, पिंकी कुमारी, रंका अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में राणपुरा, बरवाडीह, पूरेगाड़ा से सीएचओ ज्योत्सना मिंज, दिल अफरोज, शशि तिर्की को सम्मानित किया गया। वहीं एमटीएस पंकज कुमार, एमपीडब्ल्सू मनदीप गुप्ता, जीएनएम किरण यादव, एएनएम सनारती टोपनो, शहनाज नयन सिन्हा, एरबीना कच्छप, सुमन खेस, जयमाला कुजूर, मुक्ति टोप्पो, सहिया साथी प्रमिला देवी, सिमा देवी, सहिया अनीता देवी सहित अन्य सम्मानित किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।