झामुमो जिला कमिटी का पुनर्गठन, शंभू राम बनाए गए जिला अध्यक्ष
फोटो संख्या प्रताप पांच- झामुमो के नए जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर झामुमो जिला इकाई का पुनर्गठन कर लिया गया। अबकी बार

गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो जिला इकाई का पुनर्गठन कर लिया गया। अबकी बार पार्टी में सभी पदों पर नए चेहरे को जगह दी गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। नवगठित कमिटी में शंभु राम को अध्यक्ष, श्रवण सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, शरीफ अंसारी को सचिव व चंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही पूर्व में सभी प्रखंड और नगर पंचायत कमेटियों का भी पुनर्गठन किया जा चुका है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी नव मनोनीत जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री ने सभी को माला पहनाकर और बुके देकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि नई कमेटी के सभी पदाधिकारी काफी अनुभवी व उर्जावान हैं। ये अपने कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जायेंगे। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। संगठन में पदाधिकारियों की संख्या सीमित होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नए पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और भी मजबूत बनायें। सभी लोग पार्टी के अंदर एवं बाहर बेहतर अनुशासन का परिचय दें ताकि पार्टी की मजबूती बरकरार रहे। मौके पर मुख्य रूप से तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, अरविंद यादव, रेखा चौबे, शांति देवी, चंदा देवी, रेखा पाठक, आशीष अग्रवाल, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।