Salman Saves Woman s Life by Donating Blood in Garhwa Hospital रक्तदान से बची महिला की जान, बंगाल के सलमान बना मिसाल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSalman Saves Woman s Life by Donating Blood in Garhwa Hospital

रक्तदान से बची महिला की जान, बंगाल के सलमान बना मिसाल

फोटो संख्या तीन: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करता सलमान सदर अस्पताल में रविवार को मानवता और इंसानियत की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब एक म

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 15 June 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
रक्तदान से बची महिला की जान, बंगाल के सलमान बना मिसाल

गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में रविवार को मानवता और इंसानियत की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब एक महिला मरीज की जान रक्त की कमी के कारण संकट में आ गई थी। उक्त मुश्किल घड़ी में बंगाल के खड़गपुर निवासी सलमान ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई। पीड़ित महिला जपला निवासी राजू कुमार की पत्नी 35 वर्षीया कुमारी सोनी गंभीर रूप से रक्त की कमी से जूझ रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई, लेकिन परिजनों के पास कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में किसी माध्यम से यह सूचना सलमान तक पहुंची। सलमान ने बिना देरी किए तुरंत सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर महिला के लिए रक्तदान किया।

सलमान पिछले आठ वर्षों से जिला मुख्यालय में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। रक्तदान के बाद उन्होंने कहा गढ़वा के लोगों ने उसे बहुत प्यार और सम्मान दिया है। आज जब उसे सेवा का अवसर मिला तो मानवता के नाते यह कर्तव्य निभाया। उसे बेहद खुशी है कि वह किसी की जान बचाने में मददगार बना। सलमान के इस पहल की लोगों ने सराहना की। अस्पताल प्रशासन व मरीज के परिजनों ने उसका आभार प्रकट किया। यह घटना समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है कि जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर इंसानियत सबसे बड़ी सेवा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।