ट्रक की टक्कर से घायल
गढ़वा में नगर ऊंटारी बाजार के पास मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अताउल्लाह अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अपनी पत्नी को इलाज के...

गढ़वा। गढ़वा- नगर ऊंटारी मार्ग पर नगर ऊंटारी बाजार के पास मोटरसाइकिल व ट्रक के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के जासादामर गांव निवासी अताउल्लाह अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में अताउल्लाह ने बताया कि अपने घर से पत्नी को लेकर गढ़वा इलाज करने के लिए आ रहे थे। उसी दौरान नगर ऊंटारी बाजार में कुछ काम होने के कारण वह अपनी पत्नी को सड़क के किनारे उतार कर बाजार की ओर जा रहे थे। उसी क्रम में ट्रक ने टक्कर मार दिया।
आसपास के लोगों के सहयोग से उसे नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर थाने ले गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।