90 गांवों में चलाया गया विकसित कृषि संकल्प अभियान
गढ़वा में कृषि मंत्रालय और आत्मा गढ़वा के सहयोग से विकसित कृषि संकल्प अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 90 गांवों में पौध नर्सरी, बीज उत्पादन और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर चर्चा की गई।...

गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार और कृषि विभाग व आत्मा गढ़वा के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा की ओर से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के 15वें और अंतिम दिन तक लक्षित 90 गांवों में से कुल 90 गांवों में अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। अभियान में टीम लीडर डॉक्टर सुषमा ललिता बखला वैज्ञानिक (पशुपालन), अभिलाषा दीपा मिंज, चंदन कुमार, नवलेश कुमार सहित अन्य शामिल थे। वहीं टीम दो में विंध्याचल राम, राकेश रोशन, डॉक्टर रोहित कुमार सिंह, बृजभूषण पांडेय के अलावा प्रगतिशील किसान बृजकिशोर महतो शामिल थे। अभियान के दौरान पौध नर्सरी प्रबंधन, बीज उत्पादन, प्राकृतिक खेती, सब्जी उत्पादन, धान की सीधी बुआई, मिट्टी नमूना लेने की विधि सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
चिनिया के सिगसिगा कला गांव में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमोद कुमार चौबे के द्वारा किया गया। उद्घाटन भाषण में उन्होंने वैज्ञानिक द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी की सराहना की। उसे अपनाने पर जोर दिया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा एवं उद्यान पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने विभिन्न कृषि योजनाओं फसल बीमा, केसीसी, पीएम किसान योजना के बारे में जानकारी दी। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में किसानों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब वैज्ञानिक व उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर राजीव कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सियाराम पांडेय, सुनील कुमार, राकेश रंजन चौबे, कृष्णा कुमार चौबे सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।