फंदे से युवक का लटकता मिला शव
गढ़वा के तिलदाग गांव के पास 25 वर्षीय रजब अंसारी का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। रजब हाल ही में एक प्लांट में ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। उसने आत्महत्या करने की बातें की थीं और उसके डिप्रेशन में...

गढ़वा। सदर थानांतर्गत तिलदाग गांव के पास शुक्रवार को फरठिया गांव निवासी 25 वर्षीय रजब अंसारी का शव संदिग्ध अवस्था में एक कमरे में फंदे झूलता हुआ मिला। रजब तिलदाग स्थित एक प्लांट में ऑपरेटर के रूप में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही उसने प्लांट में नौकरी शुरू की थी। गुरुवार देर शाम वहां के स्टॉफ उसे फोन पर किसी से बात करते सुना था। उसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। खुद को गोली मार लेने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार सुबह अन्य कार्य कर रहे लोगों ने उसका शव एक गमछे के सहारे कमरे में लटकता देखा।
उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रजब की शादी करीब एक साल पहले लाकटो गांव में हुई थी। आठ से दस महीने पहले उसका तलाक हो गया था। उसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।