करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
गढ़वा के नवादा गांव में शादी समारोह के दौरान ममता देवी करंट की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य महिलाएं भी घायल हुईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ममता को...

गढ़वा। सदर थानांतर्गत नवादा गांव निवासी मनोज कुमार चंद्रवंशी की पत्नी 35 वर्षीया ममता देवी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना में 4 अन्य महिला भी घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि गांव में एक शादी समारोह में गई थी। जहां उक्त सभी महिला माइक से गीत गा रही थी। उसी बीच माइक में करंट आ गया। घटना के बाद ममता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।