Training for School Principals in Ranka and Chinia Begins एकल विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए प्रशिक्षण आयोजित, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTraining for School Principals in Ranka and Chinia Begins

एकल विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए प्रशिक्षण आयोजित

रंका, प्रतिनिधि। एकल अभियान रंका इकाई के तत्वावधान में रंका और चिनिया के एकल विद्यालय के प्राचार्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 23 March 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
एकल विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए प्रशिक्षण आयोजित

रंका, प्रतिनिधि। रंका और चिनिया के एकल विद्यालय के प्राचार्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ। हाई स्कूल के पुराने भवन में आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, संजय गुप्ता, ओम प्रकाश चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण में रंका प्रखंड के 26 और चिनिया प्रखंड के 22 एकल विद्यालय के प्राचार्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक ओम प्रकाश चौरसिया ने हिंदू समाज के लोगों में धार्मिक पूजा पाठ, रहन-सहन, योग के प्रशिक्षण की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हमारी संस्कृति में एक दूसरे के साथ प्रेम से रहने, छुआछूत से दूर रहने की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक होने से नशामुक्त समाज के निर्माण में मदद मिलेगी। मौके पर जितेंद्र यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।