Violent Clash Between Current and Former Panchayat Heads Legal Actions Initiated वर्तमान और पूर्व मुखिया के परिजनों में मारपीट, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsViolent Clash Between Current and Former Panchayat Heads Legal Actions Initiated

वर्तमान और पूर्व मुखिया के परिजनों में मारपीट

रंका के सोनदाग पंचायत में वर्तमान मुखिया रीमा देवी ने पूर्व मुखिया मालती देवी के परिवार पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। वहीं, मालती देवी ने भी रीमा देवी और उनके परिवार पर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 10 June 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
वर्तमान और पूर्व मुखिया के परिजनों में मारपीट

रंका। थानांतर्गत सोनदाग पंचायत के वर्तमान मुखिया रीमा देवी ने पूर्व मुखिया मालती देवी के परिवार पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। वहीं पूर्व मुखिया मालती ने भी वर्तमान मुखिया रीमा देवी व उनके परिजन पर आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। आवेदन में मालती देवी के पुत्र अग्निवीर अरविंद राम ने आवेदन देकर आरोप लगाया है आरोप लगाया कि मुखिया के पुत्र संदेश पासवान, पति हेमंत पासवान, वर्तमान मुखिया रीमा देवी, उनकी पुत्री अंजली कुमारी व परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। उससे अरविंद के अलावा चाची कालिया देवी, तेतरी देवी, गर्भवती भाभी रेखा देवी घायल हो गई।

उधर मुखिया रीमा देवी ने भी आवेदन दिया है। आरोप लगाया कि पूर्व मुखिया का बेटा अरविंद राम, इंद्रदेव राम, सूर्य देव राम, हरी राम, दीपक राम, अमरेश राम, मुन्नी देवी, सुमंत तुरिया, विजय यादव के पुत्र, लालामुनी राम, गुलमनिया देवी, विकास राम, मालती देवी सहित अन्य ने मारपीट की। पुत्री अंजली कुमारी का बाल पकड़ कर मारपीट करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।