सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
हल्द्वानी में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। वक्ताओं ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के मंत्री अमित कुमार ने निगम के कर्मचारी...
हल्द्वानी। सांकेतिक धरने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं होने पर मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इसके बाद भी अनदेखी किए जाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि इतने दिन बाद भी सुनवाई नहीं होने से निगम का कर्मचारी विरोधी रुख साफ दिख रहा है। जिससे कार्मिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी, अतुल, मनोहर वाल्मीकी, विजय पाल, राजेश, जय प्रकाश, विरेन्द्र, लक्की, विजय कुमार, संजू आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।