सर्पदंश से महिला जख्मी
विशुनपुर गांव में सर्पदंश से महिला जख्मी गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना के विशुनपुर गांव
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 15 June 2025 05:48 PM

गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना के विशुनपुर गांव निवासी अमर कुमार चंद्रवंशी की पत्नी संगीता देवी सांप काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में संगीता ने बताया कि शनिवार रात उसके भतीजा का जन्म दिन मनाया जा रहा था। उसी दौरान वह अपने घर से बाहर शौच करने के लिए निकली। उसी क्रम में सांप ने पैर में काट लिया। जानकारी मिलने पर उसे परिजन सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।